📰 छात्रों ने किया अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का घेराव

बिलासपुर:- से ब्यूरो चीफ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट
छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन, कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी
बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में छात्रों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर बुधवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे और प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
छात्रों ने कहा कि लंबे समय से कई मुद्दों को लेकर परेशानी बनी हुई है। समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं होने के चलते छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी। इसी के चलते छात्रों ने एकजुट होकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और अपनी मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई।
घेराव के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से स्पष्ट जवाब और समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग की। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी जायज मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
वहीं, प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों की समस्याओं को सुनने और समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई। अब देखने वाली बात होगी कि छात्रों की मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन कितनी जल्द कार्रवाई करता है।

