More

    जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान, कन्या विद्यालय कोटा में जूता-मोजा वितरण

    📰 जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान, कन्या विद्यालय कोटा में जूता-मोजा वितरण

    बिलासपु:- से ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट 

    कोटा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में जरूरतमंद बच्चों के लिए जूता-मोजा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद विद्यार्थियों को जूता एवं मोजा प्रदान किया गया।

    कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी पढ़ाई में सहयोग करना रहा। जूता-मोजा मिलने से विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

    विद्यालय प्रबंधन एवं उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे प्रयास विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के साथ उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हैं।

    Trending News

    Technology