शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटनई में वृक्षारोपण किया गया

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा अकलतरा – समीपस्थ ग्राम कटनई के स्व जी. डी. दीवान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बृहद वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण विद्यालय परिसर, राधा सरोवर तालाब एवं नजदीक पहरिया पाठ पहाड़ी पर किया गया वृक्षारोपण के अवसर पर ग्राम कटनई के सरपंच रेशम लाल मार्बल, विद्यालय के प्राचार्य आर के मार्बल, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद्रिका कुमार कश्यप, विधायक प्रतिनिधि नरेश कश्यप, इको क्लब प्रभारी एवं व्याख्याता शिक्षक अनिल इंगले, पदमा पटेल, पुष्पा उइके गया राम पाटले, पी सी साहू , जी पी पाटले, उमाशंकर मरकाम, सुमनलता, पार्वती साहू पंच एवं गणमान्य नागरिक, महेंद्र कश्यप, उमेश साहू, विजय कश्यप , राजकुमार पटेल व विद्यालय एन. एस. एस. एवं विद्यार्थियों ने मिलकर तीन सौ (300)से अधिक आम, जाम , नीम, नींबू अमरूद, सीताफल,, सागौन करंज इत्यादि पौधों का रोपण किया गया साथ ही स्कूल परिसर पर मिनी गार्डन का निर्माण किया गया इस अवसर पर गांव के सरपंच रेशम लाल मार्बल व शाला विकाश समिति के अध्यक्ष चंद्रिका कुमार कश्यप ने विद्यार्थियों को संबोधित कर बताया कि वृक्ष के बड़े होते तक देखरेख करना हम सभी का जिम्मेदारी और कर्तव्य दोनों है क्योंकि वृक्ष से ही हमे शुद्ध वायु, फल ,फूल, लकड़ी प्राप्त होते हैं वृक्षारोपण में सहयोग प्रदान करने के लिए विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार मार्बल द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया गया।

