More

    *110 गुम मोबाइल को उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए,CEIR पोर्टल के माध्यम से।*

    पिछले 08 माह में 400 से अधिक मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए गए।

    मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद।

    कोरबा – जिले में आम नागरिकों की सुरक्षा एवं विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

    इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री प्रतीक चतुर्वेदी एवं डीएसपी रजत कुमार नाग के दिशा-निर्देशन तथा साइबर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में साइबर पुलिस थाना कोरबा की टीम द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोनों की खोज कर उन्हें बरामद किया गया।

    साइबर पुलिस थाना कोरबा एवं जिले के समस्त थाना/चौकी स्टाफ के संयुक्त प्रयास से विभिन्न जिलों एवं राज्यों से गुम मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक अजय सोनवानी एवं साइबर टीम का विशेष योगदान रहा।

    बरामद किए गए मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों जैसे Apple, Samsung, Oppo, Vivo, Redmi, Realme एवं OnePlus के हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर गुम हो गए थे। तकनीकी सहायता एवं CEIR पोर्टल की मदद से इन्हें खोजकर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाया गया।

    आज साइबर पुलिस थाना कोरबा से कुल 110 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे गए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹₹2003353 है। मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखने को मिली। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने कोरबा police की कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं साइबर टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल वापस मिल पाएगा, लेकिन कोरबा पुलिस के प्रयासों से उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।

    उल्लेखनीय है कि साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा पिछले 08 महीनों में 400 से अधिक गुम मोबाइल फोन ट्रैक कर उनके वास्तविक स्वामियों to वापस दिलाया जा चुका है। पूर्व में भी कोरबा पुलिस द्वारा इस प्रकार के विशेष अभियान चलाकर नागरिकों को उनके गुम मोबाइल लौटाए गए हैं।

    कोरबा पुलिस की यह पहल आम जनता में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने तथा पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया:
    वेबसाइट – https://www.ceir.gov.in⁠� पर जाएं।
    “Block Stolen/Lost Mobile” विकल्प चुनें।
    मोबाइल संबंधी जानकारी, पुलिस कंप्लेंट की कॉपी, पहचान पत्र एवं मोबाइल बिल अपलोड करें।
    आवेदन सबमिट करने के बाद पुलिस एवं टेलीकॉम कंपनियों द्वारा मोबाइल ट्रैक किया जाएगा।
    मोबाइल मिलने पर संबंधित थाना/साइबर पुलिस थाना द्वारा सूचना दी जाएगी।

    जनता से अपील:
    यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाए अथवा चोरी हो जाए, तो तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें अथवा नजदीकी थाना/साइबर को सूचना दें, ताकि तकनीकी सहायता से शीघ्र कार्यवाही कर मोबाइल बरामद किया जा सके।

    यदि आप साइबर फ्रॉड के शिकार हो जाएं:
    📞 तुरंत 1930 डायल करें।
    👮🏻‍♂️नजदीकी थाना/साइबर पुलिस थाना
    💻 अपनी शिकायत www.cybercrime.gov.in पर दर्ज करें।

    साइबर सुरक्षा की जानकारी ही आपका बचाव है।
    कोरबा पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल, फेसबुक, इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:

    Official Channel Of Korba Police

    https://whatsapp.com/channel/0029Vb8445I23n3ZoasGi53x

    https://www.facebook.com/share/1CLq82BhWf/

    https://www.instagram.com/korba_police?igsh=MWY2NmczNTIyYXQxMQ==

    Trending News

    Technology