मुंगेली में 9 सदस्यीय कम्युनिटी मेडिएशन सेंटर का गठन, प्रधान जिला न्यायाधीश मुंगेली द्वारा किया गया

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली /जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली द्वारा विवादों के आपसी सहमति एवं संवाद के माध्यम से समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 9 सदस्यीय कम्युनिटी मेडिएशन सेंटर का गठन किया गया है। इसका गठन प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी के मार्गदर्शन में किया गया है।
यह पहल राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार की गई है। इस संबंध में 4 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया गया।
