More

    *स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने किया गया जागरूक*

    *स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने किया गया जागरूक*

    *खेलकूद, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने किया गया प्रोत्साहित*

     मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में संचालित छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के एकीकृत पुनर्वास केंद्र (नशा मुक्ति केंद्र) द्वारा ग्राम पंचायत बदरा (ब) स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला में विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

    कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के कारण होने वाले गंभीर दुष्परिणामों, जैसे हृदय, लीवर और किडनी संबंधी बीमारियों सहित सामाजिक एवं मानसिक नुकसान की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही खेलकूद, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने प्रोत्साहित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया तथा नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

    Trending News

    Technology