More

    *मुंगेली में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया आयाम: कृष्णा कोचिंग क्लासेस में नवोदय एवं सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की बेहतर तैयारी*

    *मुंगेली में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया आयाम: कृष्णा कोचिंग क्लासेस में नवोदय एवं सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की बेहतर तैयारी*

     मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली—- जिले के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के उद्देश्य से संचालित कृष्णा कोचिंग क्लासेस लगातार उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी अलग पहचान बना रहा है। संस्थान द्वारा विशेष रूप से जवाहर नवोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाती है, जिससे हर वर्ष अनेक विद्यार्थी चयनित होकर अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों को विषयवार मजबूत आधार प्रदान करती है। नियमित टेस्ट, समय-समय पर मूल्यांकन तथा व्यक्तिगत मार्गदर्शन के माध्यम से प्रत्येक छात्र की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

    कोचिंग प्रबंधन के अनुसार सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। सीमित सीटों के कारण अभिभावकों से समय रहते अपने बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की गई है। यहां विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा के साथ-साथ इंटरव्यू की भी विशेष तैयारी कराई जाती है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ चयन प्रक्रिया में भाग ले सकें। संस्थान की प्रमुख विशेषताओं में अनुभवी शिक्षकों द्वारा अध्ययन, नियमित टेस्ट एवं मूल्यांकन, प्रत्येक विद्यार्थी पर व्यक्तिगत ध्यान, डाउट क्लियरिंग सेशन, विशेष कक्षाएं तथा परीक्षा की सम्पूर्ण रणनीति शामिल है। यही कारण है कि हर वर्ष यहां से तैयार हुए विद्यार्थी नवोदय एवं सैनिक विद्यालय जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में चयनित होकर सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

    कृष्णा कोचिंग क्लासेस के संचालक कृष्णचंद्र ताम्रकार ने बताया कि संस्था का लक्ष्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक या अन्य किसी कारण से कोई भी छात्र बेहतर अवसर से वंचित न रहे। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समय पर प्रवेश लेकर उन्हें सही दिशा दें। संस्थान कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों के लिए नवोदय विद्यालय एवं सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा की विशेष तैयारी करा रहा है। अधिक जानकारी हेतु कोचिंग सेंटर का पता विवेकानंद वार्ड, मुंगेली मोबाईल नंबर 7974612617, 7489920465 में सम्पर्क कर सकते है।

    Trending News

    Technology