**रिपोर्ट के चंद घंटे के भीतर दुकान में नकबजनी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार**
**चोरी गये मशरूका कीमती 03 लाख की शत-प्रतिशत बरामदी**
**आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल**

मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर :-*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन बिलासपुर श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना सरकंडा पुलिस को तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक दुकान का ताला व कुंदा तोड़कर चोरी करने वाले शातिर आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया है।
बिलासपुर – दिनांक 16/07/2026 को प्रार्थी आशीष साहू (पिता स्व. परमेश्वर साहू, उम्र 43 वर्ष, निवासी चिंगराजपारा, बिलासपुर) ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गोपाल किराना दुकान (हर्ष किंगडम के सामने) में दिनांक 15/07/2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे से 16/07/2026 के सुबह 09:00 बजे के बीच किसी अज्ञात चोर द्वारा दुकान के पीछे का दरवाजा का कुंदा उखाड़कर अंदर प्रवेश किया गया। चोर द्वारा दुकान के गल्ले से ₹2,50000 नगद एवं सैमसंग कंपनी की स्मार्ट वॉच, एयरफोन, चांदी के सिक्के व मूर्तियां, तथा आवश्यक दस्तावेज (पैन कार्ड, आधार कार्ड, आरसी बुक) कुल जुमला कीमती करीब ₹3,00,000 की चोरी कर ली गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में *अपराध क्रमांक 1053/26, धारा 331(4), 305 BNS* के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस की त्वरित कार्रवाई व आरोपी की गिरफ्तारी:*
विवेचना के दौरान थाना प्रभारी सरकंडा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि अशोक नगर शिव मंदिर के पास रहने वाला शुभम यादव चोरी का सामान अपने पास रखा हुआ है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर *संदेही शुभम यादव (पिता स्व. गणेश यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी: बिजली ऑफिस के पीछे, शिव मंदिर के पास, अशोक नगर, सरकंडा, बिलासपुर)* को उसके सकूनत पर हिरासत में लिया गया। मनोवैज्ञानिक एवं कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने नशे में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर गोपाल किराना स्टोर का ताला तोड़कर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
*बरामद मशरूका (जप्त सामग्री):* आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शत-प्रतिशत चोरी गया माल (मशरूका) वजह सबूत में जप्त किया, जिसका विवरण निम्नानुसार है:- नगद रकम: 250000 रूपये अन्य सामान जुमला कीमती 03 लाख रूपये ।
*न्यायिक रिमांड:*
आरोपी शुभम यादव का कृत्य गैर-जमानती होने से पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, बिलासपुर के न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
*सराहनीय भूमिका:*
उक्त अज्ञात नकबजनी के मामले को चंद घंटों में सुलझाने और मशरूका बरामद करने में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, सउनि भरत लाल राठौर, प्र आर बलबीर सिंह, आरक्षक आफाक खान, संजीव जांगडे एवं विवेक राय की विशेष व सराहनीय भूमिका रही।
