More

    *पट्टा सर्वे शिविर: 213 हितग्राहियों ने कराया पंजीकरण*

    पट्टा सर्वे शिविर: 213 हितग्राहियों ने कराया पंजीकरण

    0.शिविर का आयोजन, 9 जुलाई से होगा डोर-टू-डोर सत्यापन कार्य।

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद कवर्धा के संयुक्त तत्वाधान में आवासहीन परिवारों को पट्टा प्रदाय किये जाने हेतु दस्तावेज पंजीकरण किये जाने हेतु वीर सावरकर भवन एवं ठाकुर पारा स्थित सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया है शिविर में पहुंचकर 213 हितग्राहियों ने अपना पंजीयन कराया। सभी हितग्राहियों को शासन द्वारा चाही गई आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन प्रस्तुत करने को कहा एवं दिनांक 09 जुलाई से डोर-टू-डोर जाकर लोगों के दस्तावेज का सत्यापन कर शासन की योजना का लाभ दिलाया जायेगा नगर पालिका क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार नियम, 2023” के तहत पात्र परिवारों को शासकीय भूमि का निःशुल्क पट्टा 30 वर्षों के लिए प्रदान किया जाना है आवासहीन एवं पात्र हितग्राहियों को शासन की योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य यह शिविर का आयोजन किया जा रहा है शिविर में लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया दिनांक 09 जुलाई से 10 अगस्त तक नगर पालिका क्षेत्र में प्रस्तावित पट्टा सर्वे अभियान में सर्वे कार्य पूरी पारदर्शिता निष्पक्षता एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जायेगा शासन की मंशा के अनुरूप पात्र एवं आवासहीन परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

    *तीन स्थानों पर लगेगें शिविर*

    पट्टा सर्वे हेतु दिनांक 07 एवं 08 जुलाई को वीर सावरकर भवन कवर्धा में पीजी कॉलेज डोम परिसर ठाकुर पारा भवन में लगाए जाएंगे शिविरों में नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण होगा तथा पट्टा सर्वे एवं नियमितीकरण संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी शिविरों के समापन बाद 9 जुलाई 2026 से गठित सर्वे दल प्राथमिकता के आधार पर नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर सर्वे कार्य प्रारंभ करेंगे सर्वे दल निर्धारित प्रारूप में जानकारी संकलित करेंगे उसका भौतिक सत्यापन करेंगे तथा पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार करेंगे। निर्धारित समय-सीमा 10 अगस्त 2026 से पूर्व संपूर्ण सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया जाए ताकि पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ प्रदान किया जा सके

    Trending News

    Technology