🔹 *अपहरण कर फिरौती की माँग करने वाले फरार आरोपी को किया रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*
🔹 आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से था फरार।
🔹 मामले के 01अन्य आरोपी की पतातलाश जारी।
गिरफ्तार आरोपी –
1. सोम ऊर्फ रोशन निर्मलकर पिता रामेश्वर निर्मलकर उम्र 20 साल निवासी महामायापारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – दिनाँक 24/06/2026 को भेलवापारा कलमीटार निवासी थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने घर के आंगन में था उसी समय रतनपुर निवासी इशांन सारथी, सोम रजक, निखिल रजक ऊर्फ एलियन व उनके साथी प्रार्थी उसके घर से जबरदस्ती अपने साथ गले में चाकू अडाकर जबरदस्ती मोटर सायकल में बैठाकर कोरबाभांवर जंगल ले गये थे, और प्रार्थी के सामने गांजा को फैलाकर फोटो खिचे उसके बाद धमकी दिये और उसके घरवालों को फोन करवाकर बोले कि मैं गांजा में पाली थाना में पकडा गया हूं पुलिस वाले छोड़ने के लिये 50000 रूपये माँग रहे है, कहकर प्रार्थी की मां को उक्त बातें बताकर 50000 रूपये लाने के लिये बोला, जिसकी सूचना घरवालों के द्वारा पुलिस को देने पर पुलिस के द्वारा निखिल रजक ऊर्फ एलियन तथा इशांत सारथी को पूर्व में पकड़कर जेल भेजा गया है, तथा मामले में फरार आरोपी सोम रजक घटना को अंजाम देने के बाद से फरार था, जिसकी पतासाजी रतनपुर पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही थी, सोम रजक/निर्मलकर के घर आने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी सोम रजक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव, सउनि नीलाकर सेठ, आर. आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।
