More

    *देशहा यादव समाज के शपथ ग्रहण समारोह एवं सद्गुरु कबीर साहब प्रकट उत्सव कार्यक्रम में हुए सम्मिलित*

    *देशहा यादव समाज के शपथ ग्रहण समारोह एवं सद्गुरु कबीर साहब प्रकट उत्सव कार्यक्रम में हुए सम्मिलित*

    *सामाजिक एकता और संत परंपरा के आदर्श समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं : श्री तोखन साहू*

     संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-, छत्तीसगढ़।

    केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री तोखन साहू आज बिलासपुर में आयोजित दो महत्वपूर्ण सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज के संगठन, सामाजिक समरसता तथा संत परंपरा के मूल्यों को समाज निर्माण की आधारशिला बताया।

    श्री साहू ने सिम्स सभागार, बिलासपुर में आयोजित देशहा यादव समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता की। कार्यक्रम में उन्होंने समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री टीकाराम यादव, महासचिव श्री विजय कुमार यादव एवं कोषाध्यक्ष श्री रामलाल यादव को नवीन दायित्वों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    अपने संबोधन में श्री साहू ने कहा कि किसी भी समाज की शक्ति उसकी एकता, संगठन और सामाजिक जागरूकता में निहित होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित नेतृत्व समाज के उत्थान, शिक्षा, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए सामाजिक सहभागिता को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया।

    इसके पश्चात श्री तोखन साहू लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित सद्गुरु कबीर साहब प्रकट उत्सव एवं 629वें साहेब बंदगी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा संत कबीरदास जी के विचारों एवं आध्यात्मिक संदेशों को नमन किया।

    इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि संत कबीर साहब ने सत्य, प्रेम, समरसता, सद्भाव और सामाजिक चेतना का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज को सही दिशा प्रदान कर रहा है। उनके विचार जाति, पंथ एवं भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता, सेवा और आत्मचिंतन का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

    उन्होंने कहा कि संतों की शिक्षाएं समाज में नैतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करती हैं। वर्तमान समय में संत कबीर के विचार सामाजिक सद्भाव, समानता और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए और अधिक प्रासंगिक हैं।

    कार्यक्रमों में समाज के पदाधिकारी, संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

    इसके पूर्व श्री तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित निज कार्यालय में पधारे आमजन एवं युवा साथियों से आत्मीय भेंट एवं सार्थक संवाद किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े विषयों, युवाओं की आकांक्षाओं एवं विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके समाधान हेतु आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। श्री साहू ने कहा कि जनता का विश्वास और युवाओं का उत्साह ही जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करता है तथा जनसंवाद के माध्यम से ही विकास एवं सुशासन को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

    Trending News

    Technology