More

    *थाना जाखल पुलिस की कार्रवाई: अवैध हथियार मामले में आरोपी व मुख्य सप्लायर काबू*

    *थाना जाखल पुलिस की कार्रवाई: अवैध हथियार मामले में आरोपी व मुख्य सप्लायर काबू*

     

    – एक देशी पिस्तौल .315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद

    जाखल, 31 मई। थाना जाखल पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए तलवाड़ा निवासी करण पुत्र समशेर सिंह तथा अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाले मुख्य सप्लायर तलवाड़ा निवासी राम सिंह उर्फ राजू पुत्र बलवंत सिंह को काबू किया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश ने बताया कि 30 मई 2026 को पुलिस टीम घग्गर पुल, तलवाड़ा के पास गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस वाहन को देखकर संदिग्ध अवस्था में वापस मुड़कर तेजी से जाने लगा। संदेह के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल .315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

    इस संबंध में थाना जाखल में अभियोग संख्या 69 दिनांक 30.05.2026 के तहत धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी करण से पूछताछ में अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाले मुख्य सप्लायर राम सिंह उर्फ राजू का नाम सामने आया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे भी काबू कर लिया।

    उपनिरीक्षक सुरेश ने बताया कि मामले की जांच जारी है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    Trending News

    Technology