More

    *इन दिनों फर्जी पत्रकारों की बायार*

    🖋️ *इन दिनों फर्जी पत्रकारों की बायार*

     मुकेश साहू ब्यूरो छत्तीसगढ़ :-सोशल मीडिया के इस दौर में जहां असली पत्रकारिता जनता की आवाज़ उठाने का माध्यम बनी है, वहीं कुछ तथाकथित लोग इसे अवैध वसूली का जरिया बना चुके हैं। आज हर दूसरा व्यक्ति यूट्यूब चैनल बनाकर खुद को पत्रकार साबित करने में लगा है, जबकि पत्रकारिता केवल कैमरा और माइक्रोफोन से नहीं बल्कि जिम्मेदारी, नैतिकता और वैध पहचान से होती है।

     

    सबसे आसान निशाना बनी हैं ग्राम पंचायतें। सूचना का अधिकार (RTI) जैसे महत्वपूर्ण कानून का उपयोग पारदर्शिता के लिए होना चाहिए, लेकिन कुछ लोग इसे डराने-धमकाने और पैसों की उगाही का हथियार बना रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधि और सचिव प्रशासनिक दबाव व तकनीकी प्रक्रियाओं के बीच पहले ही परेशान रहते हैं, ऊपर से ऐसे तथाकथित मीडिया कर्मियों द्वारा “खबर चलाने” की धमकी देकर पैसे मांगना बेहद गंभीर विषय है।

     

    हाल ही में मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदली में पदस्थ सचिव को कथित मीडिया कर्मी महेंद्र साहू (CG Media TV) द्वारा फर्जीवाड़े की खबर प्रकाशित करने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि व्हाट्सएप के माध्यम से बारकोड भेजकर अकाउंट में पैसे डलवाने का दबाव बनाया जा रहा है। यदि यह आरोप सत्य है तो यह पत्रकारिता की आड़ में सीधी अवैध वसूली है, जिस पर प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।

     

    यह केवल एक मामला नहीं बल्कि प्रदेशभर में फैलती चिंताजनक प्रवृत्ति है। जरूरत है कि शासन-प्रशासन ऐसे तथाकथित पत्रकारों पर सख्त कार्रवाई करे, पत्रकारिता के लिए स्पष्ट गाइडलाइन बनाए और अवैध वसूली पर अंकुश लगाए, ताकि ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि बिना भय के कार्य कर सकें।

     

    🎤 पत्रकारिता सेवा है, वसूली का माध्यम नहीं।

     

    #FakeJournalism #CGMediaTV #MahendraSahu #RTI #Panchayat #छत्तीसगढ़ #पत्रकारिता

    Trending News

    Technology