More

    *थाना शहर टोहाना पुलिस की कार्रवाई : 8.30 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी काबू*

    *थाना शहर टोहाना पुलिस की कार्रवाई : 8.30 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी काबू*

     

    – पुलिस की नाकाबंदी के दौरान आरोपी से हेरोइन बरामद

    टोहाना, 26 मई। थाना शहर टोहाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए किल्ला मोहल्ला टोहाना निवासी चन्द्रप्रकाश उर्फ भावु पुत्र सुभाष को 8.30 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं अपराध जांच के दौरान नया बस अड्डा टोहाना क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि किल्ला मोहल्ला निवासी चन्द्रप्रकाश उर्फ भावु हेरोइन बेचने का काम करता है तथा भुना रोड टोहाना क्षेत्र में किसी व्यक्ति को हेरोइन सप्लाई करने के लिए आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर नाकाबंदी शुरू कर दी।

    नाकाबंदी के दौरान एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे शक के आधार पर काबू किया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान किल्ला मोहल्ला टोहाना निवासी चन्द्रप्रकाश उर्फ भावु पुत्र सुभाष के रूप में बताई। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 8.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    आरोपी के खिलाफ थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 152 दिनांक 25.05.2026 धारा 21B-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

    Trending News

    Technology