More

    *चोरी मामले में दो आरोपी काबू, सामान बरामद, भेजा जेल*

    *चोरी मामले में दो आरोपी काबू, सामान बरामद, भेजा जेल*

    जिला अम्बाला पुलिस ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान थाना पंजोखरा साहिब पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गाँव मण्डौर में स्थित फैक्टरी से स्क्रैप और लोहा बाट चोरी करने के मामले में दो आरोपियो को काबू किया।

     

     

    जांच अधिकारी सह उप निरीक्षक चरण सिहँ ने जानकारी देते हुए बतलाया कि शिकायतकर्ता अनिल निवासी सेठी इन्क्लेव बलदेव नगर अम्बाला शहर ने 27 अप्रैल 2026 को थाना पंजोखरा साहिब में शिकायत दी थी कि 27 अप्रैल 2026 को गाँव मण्डौर से अज्ञात आरोपी ने उसकी फैक्टरी से स्क्रैप व लोहा बाट चोरी किए है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

     

    पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारीः

     

    पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप उर्फ दीपा व मुकेश कुमार निवासी गाँव मण्डौर थाना पंजोखरा साहिब जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर आरोपियों से 80 किलो के 04 बाट बरामद कर लिए है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर बाकी चोरीशुदा सामान बरामद किया जाएगा।

     

    न्यायिक कार्यवाईः

     

    पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया हैं। Haryana Police

    Trending News

    Technology