More

    *फोन हैक कर 93,000 रुपये की ठगी, जयपुर से खाताधारक को किया काबू, साइबर थाना NIT की कार्रवाई*

    *फोन हैक कर 93,000 रुपये की ठगी, जयपुर से खाताधारक को किया काबू, साइबर थाना NIT की कार्रवाई*

    फरीदाबाद– फोन हैक कर 93,000 रुपये की ठगी के एक मामले में 22 मई को साइबर थाना NIT की टीम ने सुमन एनक्लेव जयपुर राजस्थान से खाताधारक को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान योगेंद्र कुमार मीणा(28) वासी सुमन एंक्लेव, जयपुर राजस्थान के रुप में हुई है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

     

    पुलिस प्रवक्ता अनुसार NIT फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि 22.04.2026 को उसका फोन हैक हो गया जिसके बाद उसके खाता 93,000 कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

     

    प्रारंभिक पुछताछ में खुलासा हुआ कि योगेंद्र खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। खाता में ठगी के 93,000 रुपये आये थे। वह बी.ए. पास है।

    Trending News

    Technology