🚨 *कांकेर पुलिस की नई पहल 🚨🌱 “ग्रीन पेट्रोलिंग” सेवा का शुभारंभ 🌱*
🔷 कांकेर पुलिस द्वारा “ग्रीन पेट्रोलिंग” की शुरुआत🔷 यातायात नियंत्रण, रात्रि गश्त एवं आधुनिक पुलिसिंग को मिलेगा नया आयाम🔷 पर्यावरण संरक्षण के साथ स्मार्ट एवं सुरक्षित पुलिसिंग की ओर बढ़ता कदम

कांकेर 🟩 कानून व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं रात्रिकालीन गश्त को अधिक प्रभावी एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने हेतु कांकेर पुलिस द्वारा “ग्रीन पेट्रोल” इलेक्ट्रॉनिक पेट्रोलिंग वाहन सेवा प्रारंभ की गई।
🚔 सांसद श्री भोजराज नाग एवं विधायक श्री आशाराम नेताम द्वारा कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया गया।
👮♂️ इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक श्री मेखलेंद्र प्रताप सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री गोविंद वर्मा सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
🚦 “ग्रीन पेट्रोल” वाहन शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखेंगे, जिससे यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनेगी।
🌍 पर्यावरण संरक्षण + आधुनिक पुलिसिंग = सुरक्षित कांकेर
📢 कांकेर पुलिस की अपील✅ यातायात नियमों का पालन करें✅ हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें✅ वाहन चलाते समय सतर्क रहें✅ पुलिस निर्देशों का पालन करें✅ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें
