More

    *थाना भूना पुलिस ने दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को किया काबू*

    *थाना भूना पुलिस ने दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को किया काबू*

     

    *आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद*

     

    भूना, थाना भूना पुलिस ने दुष्कर्म व धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए घोटडू निवासी अशोक उर्फ शोकी पुत्र पाला राम तथा हसंगा निवासी संजू उर्फ रघबीर पुत्र रामपाल ओड को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की है।

    थाना भूना प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि शिकायतकर्ता पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 10 मई 2026 की रात वह अपने घर पर सो रही थी। देर रात जब वह अपने बच्चे को लेकर घर से बाहर निकली तो आरोपी अशोक उर्फ शोकी उसे बहला-फुसलाकर गांव के पास स्थित स्कूल परिसर में ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

    पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद थाना भूना में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर थाना भूना में अभियोग संख्या 114 दिनांक 13.05.2026 धारा 64, 140(3), 351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों अशोक उर्फ शोकी तथा संजू उर्फ रघबीर को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    Trending News

    Technology