More

    *खुड़िया समूह जल प्रदाय योजना से बदलेगी धनगांव गोसाई की तस्वीर*

    *खुड़िया समूह जल प्रदाय योजना से बदलेगी धनगांव गोसाई की तस्वीर*

    *प्रशासन की सक्रिय पहल से ग्रामीणों को मिलेगा स्थायी और शुद्ध पेयजल समाधान*

    मुंगेली, // विकासखंड मुंगेली के ग्राम धनगांव गोसाई में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है और स्थायी समाधान के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में ग्राम को खुड़िया समूह जल प्रदाय योजना से जोड़ने की पहल ग्रामीणों के लिए भविष्य में बड़ी राहत साबित होने जा रही है। पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि ग्राम धनगांव गोसाई का भूजल खारेपन एवं जल गुणवत्ता से प्रभावित होने के कारण इसे खुड़िया समूह जल प्रदाय योजना में शामिल किया गया है। योजना पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों को नियमित, स्वच्छ एवं शुद्ध सतही जल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे लंबे समय से चली आ रही पेयजल संबंधी चुनौतियों का स्थायी समाधान संभव होगा।
    कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम में इन-विलेज योजना का कार्य 01 जनवरी 2023 को पूर्ण किया गया था। इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से लगभग 22 माह तक नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की गई। अनुबंधित संचालन एवं संधारण अवधि समाप्त होने के बाद भी अतिरिक्त 13 माह तक जलापूर्ति जारी रखी गई, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए वर्तमान में ग्राम के 03 क्रियाशील हैंडपंप एवं 03 चालू सिंगल फेस पावर पंपों के माध्यम से ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। गांव के शाला परिसर स्थित हैंडपंप का पानी स्वाद में बेहतर होने के कारण ग्रामीण स्वेच्छा से उसी स्रोत को प्राथमिकता दे रहे हैं, जबकि अन्य हैंडपंपों के जल का उपयोग घरेलू कार्यों में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम में पेयजल संकट जैसी स्थिति नहीं है और खुड़िया समूह जल प्रदाय योजना पूर्ण होते ही नियमित जलापूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी।

     

    Trending News

    Technology