More

    *थाना नकुड़ पुलिस टीम द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

    *थाना नकुड़ पुलिस टीम द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

     

    अम्बेहटा पीर चौकी इंचार्ज देवेन्द्र अधाना की ताबड़तोड़ कार्रवाई से थर्राया अपराध जगत; नाबालिग से दरिंदगी करने वाले वांछित आरोपी को पुलिस ने दबोच कर भेजा जेल, इलाके में पुलिस का खौफ बरकरार

    अवगत कराना है कि दिनांक 18.01.2026 को वादी की लिखित तहरीरी सूचना बाबत वादी की नाबालिग बेटी के साथ छेडछाड करने के सम्बन्ध में थाना नकुड़ पर मु0अ0स0 32/26 धारा 126(2)/74 बीएनएस व 7/8 पोस्को अधि0 बनाम अब्दूल मालिक पुत्र खालिद निवासी मौ0 किला कस्बा अम्बेहटा पीर थाना नकुड जिला सहारनपुर आदि के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था । विवेचना के आधार पर अभियोग में धारा 70(2) बीएनएस की बढोतरी की गयी एवं 7/8 पोक्सो एक्ट का विलोपन करते हुए धारा 5जी/6 पोक्सो एक्ट की बढौत्तरी की गयी । मुकदमा उपरोक्त मे अभियुक्त अब्दुल मलिक पुत्र खालिद नि0 मौ0 किला अम्बेहटा पीर थाना नकुड़ स0पुर को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उक्त घटना का संज्ञान लेकर सम्बन्धित वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गये, जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष नकुड़ श्री सुरेश कुमार के कुशल नेतृत्व मे थाना नकुड़ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 17.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ अब्दुल रहमान पुत्र जाहिद निवासी मौ0 किला कस्बा अम्बेहटा पीर थाना नकुड जिला सहारनपुर को घास काटा मशीन के पास अम्बैहटा पीर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

     

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

    सोनू उर्फ अब्दुल रहमान पुत्र जाहिद निवासी मौ0 किला कस्बा अम्बेहटा पीर थाना नकुड जिला सहारनपुर ।

     

    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

    1 थानाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर ।

    2. उ0नि0 देवेन्द्र अधाना थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर ।

    3. है0का0 650 वरणकार नकुड़ जनपद सहारनपुर ।

    4. है0का0 895 अजय राठी नकुड़ जनपद सहारनपुर ।

     

    क्राइम कंट्रोल युवराज जैन

    Trending News

    Technology