👉इंसान बना हैवान 👈
*प्रेगनेंट पत्नी के प्राइवेट पार्ट में पति ने डाली लोहे रेती माँ बच्चे को उतारा मौत के घाट*

#सरगुजा: #छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी 3 महीने की गर्भवती पत्नी के साथ ऐसी दरिंदगी की, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। आरोपी ने पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में करीब 10 इंच लंबी लोहे की रेती डाल दी। इस हैवानियत में महिला और उसके गर्भ में पल रहे मासूम बच्चे, दोनों की मौत हो गई। मृतका की पहचान 23 वर्षीय हीराबाई के रूप में हुई है, जिसने आरोपी प्रदीप अगरिया से लव मैरिज की थी। दोनों के 4 बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था।
बेसुध होने तक पीटता रहा पति
घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। आरोपी ने घर के अंदर पत्नी को बेरहमी से पीटा। जब महिला बेसुध हो गई तो उसे बाइक पर बांधकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों से कहा कि उसकी पत्नी सड़क हादसे में घायल हुई है। लेकिन जांच के दौरान डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही आरोपी अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोली हैवानियत की परतें
शुक्रवार को हुए पोस्टमॉर्टम में महिला के शरीर पर 16 गंभीर चोटों के निशान मिले। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रेती डाली गई थी, जिससे अंदरूनी अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे।
फोरेंसिक टीम जब आरोपी के घर पहुंची तो कमरे और दरवाजे के पास खून फैला मिला। घर में संघर्ष और घसीटने के निशान भी पाए गए।
5 साल की बेटी बनी वारदात की गवाह
मामले में सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि दंपति की 5 साल की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसकी मां को उसकी आंखों के सामने पीटा था। बच्ची के बयान के बाद पुलिस ने हत्या का मामला और मजबूत कर लिया।
डैम के पास से गिरफ्तार हुआ आरोपी
घटना के बाद पुलिस और साइबर सेल की टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। आखिरकार रविवार को आरोपी प्रदीप अगरिया को खैरबार गांझा डांड डैम के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।
