*थाना सदर टोहाना पुलिस की कार्रवाई : ट्यूबवेल तार चोरी मामले में आरोपी काबू*
आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया*

टोहाना, थाना सदर टोहाना पुलिस ने किसानों के ट्यूबवेलों से तार चोरी व उपकरणों में तोड़फोड़ करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन पुत्र लक्ष्मणदास निवासी अकांवाली को काबू कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना सदर टोहाना प्रभारी ने बताया कि जनवरी 2026 में शिकायतकर्ता गिंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव अमानी सहित गांव अमानी, मादुवाला तथा भोडिया खेड़ा के अन्य किसानों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके खेतों में लगे ट्यूबवेलों से बिजली की तारें चोरी कर ली गई तथा ग्रीप, स्टार्टर व अन्य सामान के साथ तोड़फोड़ की गई। शिकायत में किसानों ने लाखों रुपये के नुकसान की जानकारी दी थी।
शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 15 जनवरी 2026 की रात अज्ञात चोरों ने कई ट्यूबवेल कनेक्शनों को निशाना बनाते हुए तार, कस्सी व अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले में थाना सदर टोहाना में अभियोग संख्या 09 दिनांक 17.01.2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन पुत्र लक्ष्मणदास निवासी अकांवाली को काबू किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
