More

    *चिल्फी पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बरामद कर आरोपी को भेजा गया जेल*

    *चिल्फी पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बरामद कर आरोपी को भेजा गया जेल*

     

    ➡️ *चौकी डिंडौरी, थाना चिल्फी पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

       

    मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी,चिल्फी -प्रार्थी द्वारा चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी जिला मुंगेली ने दिनांक 13.05.2026 को चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 50/26 धारा 137 (2) बीएनएस. विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

    प्रकरण नाबालिग बालिका से संबंधित अपराध होने से जिला मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भापुसे.) के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देशित किया गया, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह के नेतृत्व में अपहृत नाबालिग एवं अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु टीम गठित की गई अपहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी की गई।

    प्रकरण में विवेचना दौरान मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी सहायता से ग्राम लीलापुर पुलिस टीम जाकर दिनांक 16.05.2026 को अपहृता को आरोपी दुर्गेश साहू उर्फ सुनील पिता श्री तिहारी साहू उम्र 20 वर्ष साकिन लीलापुर चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी जिला मुंगेली के कब्जे से बरामद कर पीड़िता ने पूछताछ पर आरोपी के द्वारा दैहिक शोषण करना बताई जिस पर अपराध क्रमांक 50/26 धारा 137(2),64(2) (ड),87,65(1) बी.एन.एस. 4,6 पॉक्सो एक्ट में त्वरित कार्यवाही करते हुए हिरासत में लेकर आरोपी को विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

    उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा थाना प्रभारी चिल्फी, सउनि. मनक राम ध्रुव चौकी प्रभारी डिंडौरी, प्र.आर. श्याम डहरिया, प्र.आर. गुलाब राजपूत, आर. पवन गंधर्व, आर. मनोज राजपूत, आर. नागेश साहू, महिला आर. संगीता बर्मन, सैनिक हरीश ठाकुर की सराहनीय भूमिका रहा।

    Trending News

    Technology