More

    *सदर फतेहाबाद पुलिस ने कचरा डोडा पोस्त व अवैध शराब सहित आरोपी को किया काबू*

    *सदर फतेहाबाद पुलिस ने कचरा डोडा पोस्त व अवैध शराब सहित आरोपी को किया काबू*

     

     आरोपी के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम कचरा डोडा पोस्त व 8 बोतल अवैध शराब बरामद*

     

    फतेहाबाद, नशा तस्करी व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान सुरेन्द्र उर्फ बागड़ी पुत्र मिलखराज निवासी मुसेअहली के रूप में हुई। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरेन्द्र उर्फ बागड़ी व उसका भाई देवेंद्र उर्फ काला निवासी मुसेअहली असामाजिक व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव मुसेअहली स्थित आरोपी के घर पर रेड की। पुलिस टीम को देखकर आरोपी घर के अंदर जाने लगा तथा एक लिफाफा उठाकर ले जाने का प्रयास करने लगा, जिसमें से कचरा डोडा पोस्त नीचे गिर गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया।

    नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बरामद कचरा डोडा पोस्त का वजन किया, जो मोमी लिफाफे सहित कुल 1 किलो 200 ग्राम पाया गया। इसके अलावा घर के गेट के पास रखी एक प्लास्टिक कैनी की तलाशी लेने पर उसमें से 8 बोतल अवैध शराब भी बरामद हुई। पुलिस ने बरामद कचरा डोडा पोस्त व अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

    इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 192 दिनांक 15.05.2026 धारा 15बी, 61, 85 एनडीपीएस एक्ट तथा 61-4-20 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

    Trending News

    Technology