More

    *सदर रतिया पुलिस ने चोरी मामले में दो आरोपियों को किया काबू*

    *सदर रतिया पुलिस ने चोरी मामले में दो आरोपियों को किया काबू*

     

    आरोपियों से दो मोबाइल फोन व 9500 रुपये की नगदी बरामद*

    रतिया, अपराध एवं चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर रतिया पुलिस ने चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन तथा 9500 रुपये की नगदी बरामद की है।

    थाना सदर रतिया प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि शिकायतकर्ता सुखविन्द्र कौर पत्नी स्वर्गीय जगदीप सिंह निवासी लधुवास हाल हडोली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एक निजी स्कूल में अध्यापिका है। 12 मई 2026 को वह सुबह अपने घर को बंद कर स्कूल चली गई थी। दोपहर करीब 3:15 बजे जब वह वापस घर पहुंची तो घर के कमरों के ताले टूटे हुए मिले। जांच करने पर घर से 23,500 रुपये की नगदी, एक वीवो मोबाइल फोन तथा एक ओप्पो मोबाइल फोन चोरी पाए गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान हरमेश उर्फ रेसू पुत्र मक्खन सिंह निवासी हरोली तथा कुलबीर उर्फ कल्याणिया पुत्र काला सिंह निवासी कलाना, बुढलाडा (पंजाब) हाल हरोली के रूप में की। दोनों आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन तथा 9500 रुपये की नगदी बरामद की गई।

    इस संबंध में थाना सदर रतिया में अभियोग संख्या 111 दिनांक 15.05.2026 धारा 305, 331(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा मामले की आगामी जांच जारी है।

    Trending News

    Technology