More

    *सुशासन तिहार: जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर जोर*

    *सुशासन तिहार: जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर जोर*

     

    *जिला पंचायत सीईओ ने विभागवार समीक्षा कर समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश*

    मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली,// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने जिला पंचायत सभाकक्ष में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत आयोजित समाधान शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से आवेदन निराकरण की प्रगति की जानकारी ली तथा गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है।

    सीईओ श्री पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का ऑनलाइन पंजीयन समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए तथा प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने हितग्राहीमूलक योजनाओं से संबंधित मांगों पर विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और शासन के प्रति विश्वास मजबूत हो। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर भी जोर दिया गया।

    Trending News

    Technology