More

    *डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा रोजगार का स्वरूप: “डिजिटल लेबर चौक” से जुड़ेंगे श्रमिक और नियोक्ता*

    *डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा रोजगार का स्वरूप: “डिजिटल लेबर चौक” से जुड़ेंगे श्रमिक और नियोक्ता*

     

    मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली—छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रमिकों और नियोक्ताओं के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से “डिजिटल लेबर चौक ई-श्रम साथी” मोबाइल ऐप की शुरुआत की गई है। यह अभिनव पहल राज्य के पंजीकृत श्रमिकों को डिजिटल माध्यम से रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से अब श्रमिकों को काम की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा, वहीं नियोक्ता भी अपनी आवश्यकता के अनुसार कुशल श्रमिकों से सीधे जुड़ सकेंगे। ऐप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह श्रमिकों को उनके कौशल और अनुभव के आधार पर त्वरित रोजगार उपलब्ध कराने में मदद करेगा।

    शासन की इस पहल से रोजगार प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी। इससे श्रमिकों को उनका उचित पारिश्रमिक मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। “डिजिटल लेबर चौक ई-श्रम साथी” ऐप को गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर श्रमिक और ठेकेदार स्वयं पंजीयन कर सकते हैं। उपयोग में सरल इस ऐप के जरिए तकनीक को सीधे आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। श्रम विभाग द्वारा जिला स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन कर श्रमिकों को इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। छत्तीसगढ़ शासन का उद्देश्य है कि तकनीक के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक रोजगार के अवसर पहुंचाए जाएं और श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

    Trending News

    Technology