More

    *ज़िले के सभी 471 ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल को आयोजित होगा विशेष ग्राम सभा*

    ज़िले के सभी 471 ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल को आयोजित होगा विशेष ग्राम सभा

    0.नवा तारिया आय के जरिया, जनगणना, प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा।

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा– जिले के सभी 471 ग्राम पंचायतो मे और उनके आश्रित ग्रामो में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन होगा ग्राम सभा मे उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विजय शर्मा द्वारा ग्रामीणों को संबोधित किया जाएगा इसके साथ ही ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने संपदा एप्प में परिसंपत्तियों को अपलोड करने मोर गांव मोर पानी महा अभियान अंतर्गत जल संरक्षण और आजीविका को बढ़ावा देने के लिए नवा तारिया आय के जरिया जैसे महत्वपूर्ण विषय पर बात होगी इसके साथ ही जनगणना के लिए स्वयं गणना पत्रक भरने एवं इससे संबंधित जानकारियां पर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा ग्राम सभा के आयोजन हेतु कलेक्टर कबीरधाम गोपाल वर्मा द्वारा जिले के सभी ग्राम पंचायतो को पूर्व से निर्देश जारी किए गए ह जारी निर्देश में कहा गया है की ग्राम सभा में गांव के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं सम्मानित नागरिकों को आमंत्रित करते हुए शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी जाए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि ग्राम सभा मे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत लखपति दीदियों का सम्मान,राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान होगा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत जल संरक्षण एवं आजीविका को बढ़ावा देने के लिए नवा तरिया आय का जरिया पर ग्रामीणों का ज्ञानवर्धन कर नय कार्य के लिए सुझाव लिए जाएंगे स्वच्छता के साथ अन्य विषय पर भी ग्रामीण चर्चा करेंगे उल्लेखनीय है कि 73वें संविधान संशोधन द्वारा पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा प्राप्त है प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है जिले के ग्रामीणों से अपील की जाती है कि वह अपने ग्राम सभा में अधिक से अधिक उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।

    —————————————

    Trending News

    Technology