
तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली – डाॅ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ से संबद्ध डाॅ. ब्राॅस मास्टर-की एकेडमी द्वारा बुद्ध जयंती के अवसर पर नीट, जेईई, बीएससी नर्सिंग, सीयूईटी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए छठवीं बार 45 दिवसीय निःशुल्क क्रैशकोर्स कोचिंग का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम तथागत गौतम बुद्ध एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर बुद्ध वंदना की गई। तत्पश्चात विद्यालय के कक्षा 10 वीं में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा भावना साहू एवं 12 वीं में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा रक्षा साहू का मेडल पहना कर सम्मानित किया गया। उसके बाद डाॅ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय परिसर में नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी के गाइड लाइन के अनुसार प्रातः 09ः00 से 12ः00 बजे तक नीट प्री माॅक टेस्ट का आयोजन किया गया। परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व कोचिंग टीम द्वारा आधार कार्ड, प्रवेश पत्र एवं फोटो की जांच की गई। निर्धारित समयानुसार प्रश्न पत्र एवं ओ.एम.आर. शीट के पैकेट को सीनियर डायरेक्टर राजेन्द्र दिवाकर तथा केन्द्राध्यक्ष श्रीमती आशा दिवाकर द्वारा खोला गया। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र (बुकलेट) एवं ओ.एम.आर. सीट वितरित किये गये। परीक्षा के दौरान आब्जर्वर प्रादेशिक सचिव एवं व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर, वेदराम चतुर्वेदी सेवा निवृत तहसीलदार, तथा जगदीश प्रसाद कांत ने परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। परीक्षा उपरांत परीक्षार्थियों से ओ.एम.आर. सीट की मूल प्रति एकत्रित कर कार्बन प्रति वापस दी गई। परीक्षा समाप्त होते ही आंसर-की जारी किया गया। परीक्षा पश्चात छात्रों से फीडबैक भी लिया गया। माॅक टेस्ट के प्रति परीक्षार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। उक्त टेस्ट के आयोजन में वीक्षक का कार्य प्रेमचंद टंडन, तोपचंद दिवाकर ने किया। कोचिंग, प्रशिक्षण, प्रश्न पत्र एवं परीक्षा व्यवस्था आदि की तैयारी करने में कोचिंग टीम के सदस्यों साहू सर, नरेश कुमार, का विशेष योगदान रहा। अंत में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा कोचिंग प्राप्त करने वाले छात्रों, अभिभावकों तथा कोचिंग टीम के सदस्यों के साथ बैठक पश्चात् मुख्य नीट परीक्षा के प्रवेश पत्र का वितरण किया गया। संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर एवं अभिभावकों के मार्गदर्शन में उक्त नीट प्री माॅक टेस्ट का आयोजन सफल रहा।
