सांसद संतोष पांडेय ने बोड़ला क्षेत्र का किया दौरा, विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा;- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने बोड़ला ब्लॉक के विभिन्न गांव का दौरा किया इस दौरान उन्होंने विकास निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाक़ात कर उनका हालचाल जाना सांसद संतोष पांडेय ने ग्राम लेंजाखार में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का लोकार्पण किया साथ ही शर्मा परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल हुए इसके बाद सांसद पांडेय ने वनांचल ग्राम मगरवाड़ा में सांसद निधि से स्वीकृत पांच लाख रुपए की लागत से बनने वाले सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ भोजन किया। सांसद पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सभी क्षेत्रों का चहमुखी विकास हो रहा है केंद्र व राज्य सरकार सभी वर्गों की चिंता कर रही है अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है सांसद पांडेय ने कहा कि पहले छग के वनांचल क्षेत्र में नक्सलवाद का आतंक था वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ठोस व कारगर रणनीति व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में देश से नक्सलवाद का सफाया हो गया है। अब बस्तर सहित सभी वनांचल क्षेत्र में मन चैन की बयार बह रही है लोग निर्भय होकर जीवन जी रहे हैं ये भाजपा सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति व जवानों की बहादुरी का परिणाम है अब इन क्षेत्रों में तेज गति से विकास होगा सांसद पांडेय ने ग्राम तरेगांव जंगल में भाजपा नेता मनोज नायक के निवास पहुंचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की ग्राम बैजलपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय धीरज मरकाम के निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की परिजनों को ढांढस बँधाया कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाक़ात कर उनका हालचाल जाना इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकिंकर वर्मा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयराम साहू, जनपद उपाध्यक्ष नंद श्रीवास, मंडल अध्यक्ष मोहन लाल धुर्वे, सांसद प्रतिनिधि नरेश चंद्रवंशी, कांशीराम उइके, रूप सिंह धुर्वे, लोकचंद साहू, राजेश साहू, अमित वर्मा, श्रवणगिरी गोस्वामी, मनोज नायक, टेकराम चंद्रवंशी, सुनील मानिकपुरी, कैलाश साहू, सौरभ सिंह, छोटूराम, मयाराम, क्षेत्रीय जनपद सदस्य, सरपंच, अन्य पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
– गांव चलो, बस्ती चलो अभियान में हुए शामिल-
सांसद संतोष पांडेय भाजपा द्वारा आयोजित गांव चलो बस्ती चलो अभियान अंतर्गत वनांचल ग्राम कुकरापानी पहुंचे यहां उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया भाजपा व भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों व उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी सांसद को सहज रूप से अपने बीच पाकर ग्रामीणजन उत्साहित थे।
—————————————
