More

    *सांसद संतोष पांडेय ने पीएम जनमन सड़क निर्माण का किया निरीक्षण, कहा- निर्माण कार्य में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी*

    सांसद संतोष पांडेय ने पीएम जनमन सड़क निर्माण का किया निरीक्षण, कहा- निर्माण कार्य में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत वनांचल क्षेत्र में प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत निर्माण हो रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया सांसद संतोष पांडेय ने घानीखूंटा रोड से रानीगुडा(बैगापारा) तक निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया उन्होंने सड़क की खुदाई कर गुणवत्ता की जांच की विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में अनियमितता व लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी सांसद पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है इन योजनाओं के तहत हर क्षेत्र का विकास हो रहा है। गांव-गांव में सड़क निर्माण हो रहा है दुर्गम क्षेत्रों में भी सड़कें बन रही हैं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार विकास हो रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैंबइस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष गजानंद यादव, जिला पंचायत सभापति राजकुमार मेरावी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपूरचंद ठाकरे, मंगलू राम पोर्ते, महामंत्री द्वय बारेलाल धुर्वे, पन्ना अग्रवाल भरत पटेल, सुकलाल मेरावी, मनीराम यादव, छत्तर भगत, नरबद साहू, देवदास मानिकपुरी, सालिक राम पटले, सरपंच, पार्टी के मंडल के अन्य पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण, विभागीय अधिकारी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

    —————————————

    Trending News

    Technology