More

    *उचित मूल्य की दुकान कोदवा कला में मनाया गया चावल उत्सव*

    उचित मूल्य की दुकान कोदवा कला में मनाया गया चावल उत्सव

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– छत्तीसगढ़ सरकार की मंशानुरूप ग्राम कोदवा कला में सरकारी उचित मूल्य की दुकान में जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ ग्रामीणजनों व हितग्राहियों के उपस्थिति में चावल उत्सव मनाया गया छत्तीसगढ़ में 7 अप्रैल 2026 को पूरे प्रदेश में चावल उत्सव मनाया गया जिसमें 81 लाख से अधिक राशनकार्ड धारियों को चावल उत्सव के तहत चावल वितरण किया जा रहा है इसका उद्वेश्य चावल वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाना है और पात्र हितग्राहियों को समय पर चावल उपलब्ध कराना है और राज्य सरकार का लक्ष्य है हर जरूरतमंद तक राशन पहुंचना है यह आयोजन विशेष रूप से 7 अप्रैल को राज्य भर में राशन दुकानों पर एक साथ आयोजित किया गया ताकि किसी भी पात्र परिवार को राशन से वंचित रहना न पड़े इसी क्रम में ग्राम पंचायत कोदवा कला में स्थित उचित मूल्य की दुकान में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग विकासखण्ड पंडरिया के तत्वधान में चावल उत्सव मनाया गया इसी क्रम में सभापति प्र.अश्वनी यदु ने विधि विधान से पूजा पाठ करके हितग्राहियों को चावल वितरण कर शुभारंभ किया जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति अश्वनी यदु ने कहा की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई वाली सरकार द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल के विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 6216 करोड़ 73 लाख रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित हुईं मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों और गरीब परिवारों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 73 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों को मुफ्त चावल दिया जा रहा है इसके साथ ही नमक, चना और गुड़ जैसी योजनाएं भी चलाई जा रही हैं 1 किलो आयोडीन युक्त नमक मुफ्त वहीं 85 विकासखंडों में 5 रुपये किलो की दर से 2 किलो चना वितरित हो रहा है बस्तर संभाग में रियायती दर पर 2 किलो गुड़ भी दिया जा रहा है इन योजनाओं के लिए अलग-अलग बजट प्रावधान किया गया है वहीँ पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में पंडरिया विधायक भावना बोहरा की अगुवाई में राशन दुकान को और सुविधा युक्त किया जा रहा है ग्राम सरपंच ने ग्राम पंचायत के सभी कार्डधारियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिलने की बात कहीं वहीँ छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना का सरहाना किया उप सरपंच ने सभी ग्रामवासियों को राशन दुकान में किसी तरह की तकलीफ हितग्राहियों को न हो इस ओर ध्यान आकर्षित किया आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

    —————————————

    Trending News

    Technology