More

    *सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, महत्वपूर्ण सड़कों के उन्नयन की मांग*

    सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, महत्वपूर्ण सड़कों के उन्नयन की मांग

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में सड़क विस्तार में हुए अभूतपूर्व कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया इस दौरान सांसद संतोष पांडेय ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 धवईपानी से सिमगा सड़क को फोरलेन सड़क में उन्नयन किये जाने कवर्धा शहर में यातयात के बढ़ते दबाव के मद्देनजर कवर्धा बायपास के निर्माण कवर्धा से खैरागढ़ तक सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने/टू लेन सड़क निर्माण, पंडरिया से लोरमी-कोटा होते हुए बिलासपुर तक सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने/टू लेन सड़क निर्माण करने हेतु निवेदन कर पत्र सौंपा सांसद पांडेय इस विषय को पूर्व में लोकसभा में भी उठा चुके हैं और केंद्रीय मंत्री को पत्र भी दे चुके हैं सांसद पांडेय ने कहा कि जनता को सुगम व सुरक्षित आवागमन मिले और शहरों में यातयात, मालवाहक गाड़ियों यात्रियों को सुविधा मिले इसके लिए यह बाईपास व फोरलेन सड़क का निर्माण अत्यंत ही आवश्यक है केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने उक्त मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है हमें विश्वास है कि जल्द ही यह मांग पूरी होगी।

    —————————————

    Trending News

    Technology