More

    *‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत मुंगेली पुलिस का नशे के विरूद्ध सख्त कार्यवाही*

    *‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत मुंगेली पुलिस का नशे के विरूद्ध सख्त कार्यवाही*

    ➡️ *मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘ऑपरेशन बाज ’’ चलाकर अवैध रूप से शराब तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही*

    ➡️ *थाना सिटी कोतवाली मुंगेली क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब बिक्री परिवहन करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

    ➡️ *थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में 04 प्रकरण मे 04 आरोपियों से 169 पाव देशी प्लेन मदिरा (30.42 बल्क लीटर) कीमती 13520/ व परिवहनरत 04 नग मोटरसायकल,स्कुटी ,कीमती 1.50 लाख रूपये कूल 1,63,500 रूपये को किया गया जप्त*

    ➡️ *शराब तस्कर के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे आबकारी एक्ट का अपराध क्रमांक 125,126,127,129/26 धारा 32(2), 59 क आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत किया गया कार्यवाही*

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली- मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा असामाजिक तत्वो एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालो के विरूद्व *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलायी जाकर जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा के मागदर्शन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये अधिक मात्रा मे शराब ब्रिकी हेतू परिवहन करने पर 04 प्रकरण मे 04 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
    दिनांक 06.04.2026 को आसपास के शराब भठ्ठी में शराब नही होने से रेहुंटा मुंगेली शराब भठ्ठी मे शराब का अवैध व्यापार करने वाले लोगों की पहुंचने की संभावना पर अलग-अलग स्थानों पर मुखबीर और पुलिस स्टॉफ को गुप्त रूप से लगाकर मुंगेली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए *01. गर्ल्स स्कूल के पीछे नाला के पास* घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम जैनेन्द्र उर्फ पिंकू साहू उम्र 40 वर्ष निवासी कबीर वार्ड मुंगेली को चेक करने पर उसके कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब 7.200 बल्क लीटर कीमती 3200 रूपये व घटना में प्रयुक्त सिल्वर ब्लैक रंग एक्टिवा सोल्ड मो.सा. कीमती 60,000 रूपये को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। *02. खर्राघाट भैरव मंदिर के पास* एक संदेही जिन्होने अपना नाम पप्पु तंबोली पिता सालिक तंबोली उम्र 35 वर्ष निवासी बड़ा बाजार मुंगेली को चेक करने पर उसके कब्जे से 41 पाव देशी प्लेन शराब 7.380 बल्क लीटर कीमती 3280 रूपये व घटना में प्रयुक्त बिना नंबर के सोल्ड प्लेटिना मो.सा. कीमती 10,000 रूपये को जप्त किया गया। *03. मारवाडी मुक्तिधाम के पास* एक संदेही से पूछताछ पर अपना नाम अनिल उर्फ पकउ पिता राजकुमार महिलांग उम्र 37 वर्ष निवासी अंबेडकर वार्ड पड़ाव चौक मुंगेली को चेक करने पर उसके कब्जे से 44 पाव देशी प्लेन शराब 7.920 बल्क लीटर कीमती 3520 रूपये व घटना में प्रयुक्त एक स्पलेण्डर मो.सा. कीमती 50,000 रूपये को जप्त किया गया तथा *04. रेहुंटा मोड परमहंस वार्ड मुंगेली* में एक संदेही जिन्होने अपना नाम अनिल सारथी पिता कन्हैया सारथी उम्र 27 वर्ष निवासी खर्रीपारा मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, जिला मुंगेली को चेक करने पर उसके कब्जे से 44 पाव देशी प्लेन शराब 7.920 बल्क लीटर कीमती 3520 रूपये व घटना में प्रयुक्त एक लाल रंग का डिओ स्कूटी सीजी-28 पी-3910 कीमती 30,000 रूपये को कुल 169 पाव देशी मदिरा शराब 30.42 बल्क लीटर कीमती 13520 रूप्ये एवं 04 मोटर सायकल कीमती 1.50 लाख जुमला कीमती 1,63,520 रूपये को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर आरोपियों का कृत्य धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में आरोपियों के विरूद्ध क्रमश: अपराध क्रमांक 125/2026, 126/2026, 127/2026 एवं 129/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। जप्त किये गये मोटर सायकलों को राजसात हेतु पृथक से कार्यवाही किया जाती है।
    उक्त कार्यवाही में निरी. कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, सउनि. ईश्वर राजपूत, प्र.आर. बालीराम ध्रुव, तारेलाल कश्यप, मनोज सिंह ठाकुर, चंद्र कुमार ध्रुव, दिलीप साहू, अजय क्षत्रि आर. अजय चंद्राकर, विकास ठाकुर, योगेश यादव, नोहर डडसेना, संजय यादव, राधेलाल ध्रुव, रवि श्रीवास, अरुण साहू, राहुल ठाकुर, दीप खूंटे एवं मनोज टंडन की अहम भूमिका रही

    Trending News

    Technology