
तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग गांवों में दबिश देकर कुल 13.68 लीटर देशी मदिरा और 3 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इस दौरान तीन आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें एक आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
