
तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) द्वारा संचालित MVY eKYC प्रक्रिया के रोलआउट की तिथि में तकनीकी कारणों से बदलाव किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होने वाला शुभारंभ अब 3 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तकनीकी टीम एवं विभागीय उच्च अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है। इसके पूर्व 2 अप्रैल 2026 को रियल-टाइम वातावरण में परीक्षण (Testing) किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र (AWC) से 5 हितग्राहियों को शामिल किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के VLEs (Village Level Entrepreneurs) समूह एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को इस संशोधित कार्यक्रम की जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि तय समयानुसार परीक्षण एवं रोलआउट प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
