
तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, पार्टी के विस्तार तथा राष्ट्रहित में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत एवं सार्थक विचार-विमर्श किया। यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही, जिसमें भविष्य की कार्ययोजना एवं जनसंपर्क विस्तार पर गंभीरता से चर्चा की गई।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश संयोजक श्री संतोष साहू के मार्गदर्शन में नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री संदीप कुमार साहू, जिला संयोजक श्री अशोक राजपूत जी, सह संयोजक श्री मनोज कश्यप जी एवं सह संयोजक श्री कमलनारायण साहू जी ससम्मान उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व सैनिकों का जीवन अनुशासन, समर्पण, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक होता है, और यही गुण संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के माध्यम से संगठन की जड़ों को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा तथा पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार को लेकर विशेष रणनीति पर विचार किया गया, जिसमें यह तय किया गया कि गांव-गांव, वार्ड-वार्ड एवं बूथ स्तर तक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही युवाओं को राष्ट्रसेवा, सेना भर्ती, अनुशासन एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें एक सशक्त एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करने का संकल्प लिया गया।
प्रदेश संयोजक श्री संतोष साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि—
“पार्टी का विस्तार और संगठन की मजबूती केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि हमें समाज के बीच जाकर हर वर्ग, विशेषकर युवाओं को राष्ट्रसेवा और संगठन के मूल्यों से जोड़ना होगा। पूर्व सैनिकों का अनुभव, त्याग और अनुशासन इस दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करता है। हम सभी का दायित्व है कि संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।”
उन्होंने आगे कहा कि पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ केवल एक संगठनात्मक इकाई नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरित एक सशक्त मंच है, जो युवाओं को देशभक्ति, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर अग्रसर करने का कार्य करेगा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार, पार्टी की मजबूती तथा समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक प्रखर बनाने हेतु पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
यह सौजन्य भेंट संगठनात्मक एकजुटता, समन्वय एवं राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रही, जिसने आने वाले समय में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की सक्रियता और प्रभाव को और अधिक सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।
जारीकर्ता:
अशोक राजपूत
जिला संयोजक, मुंगेली
पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ
भारतीय जनता पार्टी!
