
तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर तीसरे दिन नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ग्राम हथिनीकला स्थित मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचे,जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर नगरवासियों के सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की उपस्थिति में नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने मां अष्टभुजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की उन्नति तथा शांति के लिए प्रार्थना की।
मंदिर समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला का भव्य स्वागत किया। उन्हें श्रीफल,चुनरी एवं मां अष्टभुजी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने उनके द्वारा किए गए धार्मिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से असीम रोमी अग्रवाल,मंदिर समिति के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,थानू सिंह,सुरेश सिंह,विश्राम सिंह और बजरंग सिंह सहित ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है।
