
तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली-— चैत नव वर्ष 2026 के उपरांत होली पर्व के अवसर पर मंगलवार 17 मार्च को खर्रीपारा स्थित सर्व श्रीवास समाज भवन में होली मिलन (तेरस) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ सहभागिता निभाई। होली मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सामंजस्य को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ा, मांदर और पारंपरिक फाग गीत-संगीत की मधुर धुनों पर उपस्थित लोग झूम उठे। कार्यक्रम ने सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर मिसाल पेश की। समारोह में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर स्वर्गीय केदार सिंह परिहार एवं प्रसिद्ध कवि स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तूरिहा द्वारा रचित पारंपरिक फाग गीतों का विशेष प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसने वातावरण को और भी उत्सवमय बना दिया। इस आयोजन को सफल बनाने में सर्व श्रीवास समाज के जिला अध्यक्ष राजीव श्रीवास, कनौजिया श्रीवास समाज के जिला अध्यक्ष मुकेश श्रीवास, सचिव सीताराम श्रीवास सहित समाज के अनेक सदस्यों—रंजीत, जलेश, अंतु, अनिल, सोनू, रामेश्वर, रमेश, भावेश, अशोक, प्रमोद, राजकुमार, प्रदीप, सरजू, रामस्वरूप, संस्कार, लक्ष्मी, मोहन, चंद कुमार, दिलेश्वर, सुशील, माधव, शत्रुघ्न, राहुल, जीतेन्द्र आदि—का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और होली मिलन तेरस को हर्षोल्लास के साथ यादगार बनाया।
