सीईओ अभिषेक अग्रवाल के निर्देश पर जनमन आवास में प्रगति लाने वनांचल में लग रहा चौपाल
0.निर्माण कार्यो में आ रही समस्याओं का चौपाल में हो रहा समाधान।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- ज़िले के वनांचल क्षेत्रो में प्रधानमंत्री जनमन आवास के निर्माण कार्य में प्रगति लाने और कार्यो को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने जिला स्तरीय अधिकारियों को सप्ताह में तीन दिवस कार्यो का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों के साथ संवाद करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल द्वारा गत दिवस बैठक में दिए गए थे निर्देशो का पालन करते हुए सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत अमन यादव द्वारा ग्राम पंचायत लरबक्की आमनारा, कुकरापानी और दुर्जनपुर में चौपाल लगाकर विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के हितग्राहियों से चर्चा की गई आवास लाभार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि वह अपने लिए पक्के आवास का गुणवत्ता युक्त स्वयं निर्माण करे साथ ही ग्रामीणों को बताया गया की शासन द्वारा 2 लाख रुपए की राशि हितग्राहियों के खाते में निर्माण अवस्था अनुसार प्रदाय किया जा रहा है ज्ञात हो की जनपद पंचायत बोड़ला अंतर्गत ग्राम पंचायत आमनारा में जनमन आवास के 115 कार्य प्रगीत पर है और 34 अप्रारंभ। ग्राम पंचायत दुर्जनपुर में 113 आवास प्रगीति पर तथा 14 अप्रारंभ है ग्राम पंचायत कुकरापानी में 184 आवासो का निर्माण चल रहा है और अप्रारंभ 71 हितग्राहियों द्वारा कार्य प्रारंभ नही किया गया है इसी तरह ग्राम पंचायत लरबक्की में 79 कार्य प्रगति पर एवं 15 आवास के हितग्राहियों द्वारा कार्य प्रारंभ किया जाना शेष है चौपाल में 31 मार्च तक सभी अप्रारंभ आवासों को शुरू करवाकर प्लिंथ स्तर पर जिओ टैग करने के निर्देश मैदानी कर्मचारियों को दिए गए हैं उल्लेखनीय है कि सीईओ जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल के निर्देशो पर जनमन आवास के निर्माण में प्रगति लाने लगातार कार्यवाही हो रहा है तकनीक सहायक,सचिव, आवास मित्र एवं रोजगार सहायको के कार्यों की समीक्षा की जा रही है और कार्यो में प्रगति के लिए निर्माणधीन आवास का निरीक्षण किया जा रहा है इसी क्रम में आवास हितग्राहियों के साथ आवास चौपाल लगाकर समस्या को सुनकर उसके समाधान हेतु कार्यवाही की जा रही है राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका बिहान के महिमा समूह की सदस्यों को डीलर दीदी के रूप में आवास निर्माण हेतु सामग्री के आपूर्तिकर्ता के रूप में आजीविका के कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया चौपाल के बाद जनमन आवासों का निरीक्षण कर शेष आवासों को यथा शिघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
—————————————
