राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में हुआ परिक्षेत्र स्तरीय वॉलीबॉल पुरुष वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन

मुंगेली-लोरमी,,,,राजीव गाँधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी मे उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार परिक्षेत्र स्तरीय बॉलीबॉल पुरुष वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस संदर्भ मे महाविद्यालय के आयोजन सचिव अविनाश निर्मलकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित परिक्षेत्र स्तरीय वॉलीबॉल पुरुष वर्ग का आयोजन शासकीय महाविद्यालय लोरमी मुंगेली में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.एन.के.ध्रुवे के द्वारा किया गया इन्होने अपने उदबोधन मे कहा कि खेलों का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए बहुत महत्व है, जो फिटनेस में सुधार, तनाव कम करने और टीम वर्क जैसे जीवन कौशल सिखाने में मदद करते हैं। खेल अनुशासन, सहनशक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं, जिससे एक स्वस्थ और संतुलित जीवन शैली बनती है। इस प्रतियोगिता मे 14 महाविद्यालयों की टीम डीपी विप्र महाविद्यालय, डी.एल.एस महाविद्यालय, एस.एन.जी. महाविद्यालय मुंगेली,बिल्हा महाविद्यालय ,सी.एम.डी. महाविद्यालय एल.सी.ई.टी महाविद्यालय, साइंस कॉलेज बिलासपुर, साइंस कॉलेज मुंगेली ,मस्तूरी महाविद्यालय,डीपी विप्र विधि महाविद्यालय, कोटा महाविद्यालय, सी.एस.आर महाविद्यालय पीपरतराई कोटा, शा.राजीव गांधी लोरमी ने हिस्सा लिया ।पहला सेमीफाइनल लोरमी महाविद्यालय एवं सी.एस.आर.महाविद्यालय के मध्य खेला गया जिसमें सी.एस.आर.महाविद्यालय की टीम विजेता रही ,दूसरा सेमीफाइनल डीपी विप्रा महाविद्यालय एवं एल.सी.आई.टी महाविद्यालय के मध्य खेले गए जिसमें एल.सी.आई.टी महाविद्यालय विजेता रहे फाइनल एल.सी.आई.टी महाविद्यालय एवं सी.एस.आर महाविद्यालय के मध्य खेला गया जिसमें सी.एस.आर महाविद्यालय विजेता रही इस दौरान विशिष्ट अतिथि श्री शोभाराम टाइगर रहे ,इस दौरान उक्त महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी चाेले शंकर साहू सी,पी.सिंह राजेश सिंह ओमकार जयसवाल दुबेदु शुक्ला सुरेश भारती ,एवं निर्णायक के तौर पर सुबोध सिंह एवं उनकी टीम उपस्थित थे । इस आयोजन मे पी.पी.लाठिया, डॉ.नरेन्द्र सलूजा, डॉ.आर.एस.साहू, डॉ.अर्चना भास्कर, प्रो.नितेश गढ़ेवाल, प्रो.विवेक साहू, प्रो.महेन्द्र पात्रे, प्रो.हेमा टंडन, प्रो. देवेंद्र जायसवाल, आर.के.श्रीवास्तव, एन.आर.जायसवाल, पुर्नेश जायसवाल, गंगाराम जायसवाल, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, डॉ.गंगा गुप्ता, प्रो.अमित निषाद, प्रो.मनीष कश्यप प्रो.श्रेया श्रीवास्तव, प्रो.सुषमा डहरिया, प्रो.गुरुदेव निषाद, प्रतापभानु शर्मा, भागबली जायसवाल, अविनाश साहू सोनू यादव, मुकेश यादव, उमाशंकर राजपूत, जितेन्द्र दूबे, नरेन्द्र ध्रुव, भारत ध्रुव, सुबुद्धि यादव आदि ने विशेष रूप से सहयोग प्रदान किया
