
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव रजत जयंती कार्यक्रम 2025 के अवसर पर जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव (घु) ,संकुल केन्द्र नवागांव (घु) विकास खंड के शिक्षक लखन लाल कुर्रे को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विशेष योगदान हेतु “शिक्षादूत सम्मान” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान जिला कलेक्टर मुंगेली के करकमलों से प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त कर श्री कुर्रे ने कहा—
“यह सम्मान मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। यह केवल मेरा नहीं, बल्कि मेरे सभी सहयोगी शिक्षकों, विद्यार्थियों, परिवारजनों एवं शुभचिंतकों का सम्मान है जिन्होंने सदैव मेरा सहयोग और मार्गदर्शन किया।”
उन्होंने आगे कहा कि यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
शिक्षा जगत में इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
