More

    *पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने ग्रामीण अंचल के बच्चों का किया गया उत्साहवर्धन*

    पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने ग्रामीण अंचल के बच्चों का किया गया उत्साहवर्धन

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने थाना कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल कुकदूर में पहुँच कर स्कूल में हो रहे कबड्डी प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया एवं उनके द्वारा भविष्य में पढ़ाई एवं करियर संबंधित मार्गदर्शन भी दिया गया पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि केवल लक्ष्य निर्धारित करना ही महत्वपूर्ण नहीं होता है अपितु लक्ष्य हेतु निरंतर प्रयास करने का भी जीवन में बहुत महत्व है बगैर मेहनत के हम लक्ष्य की प्राप्ति नहीं कर सकते हैं पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण भी किया गया वही कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंडरिया भूपत सिंह थाना प्रभारी पंडरिया नितिन कुमार तिवारी समस्त कुकदूर थाना स्टाफ व छात्र-छात्राएं सहित स्कूल के प्राचार्य उपस्थित रहे।

    —————————————-

    Trending News

    Technology