More

    *अपने बचपन के विद्यालय पहुँचे केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू, छात्राओं को वितरित कीं सायकलें*

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू ने पी.एम. श्री बी.आर. साव शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, मुंगली में आयोजित निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर छात्राओं को सायकल वितरित कीं।

    श्री साहू ने कहा —
    “यह विद्यालय उनके बचपन की स्मृतियों से जुड़ा है — यहीं से उनकी शिक्षा की यात्रा प्रारंभ हुई थी। आज इन्हीं कक्षाओं में नई पीढ़ी को आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर देखना उनके लिए अत्यंत भावुक और गर्व का क्षण है।”

    उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “आत्मनिर्भर भारत” के विज़न की आधारशिला हैं। हर शिक्षित और सशक्त बालिका भविष्य के भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की क्षमता रखती है। केंद्र सरकार का उद्देश्य हर नागरिक, विशेषकर युवाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भरता के मार्ग पर अग्रसर करना है, ताकि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को साकार किया जा सके।

    कार्यक्रम के पश्चात श्री साहू ने “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी रिफॉर्म्स सम्मेलन” में भी भाग लिया, जहाँ उन्होंने व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ आर्थिक सशक्तिकरण, पारदर्शिता और उद्यमिता के प्रोत्साहन पर चर्चा की।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, पारदर्शिता और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर है — और यह जनभागीदारी ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति है।

    Trending News

    Technology