
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली -शासकीय हाई स्कूल साल्हेघोरी संकुल केंद्र-साल्हेघोरी विकास खण्ड- लोरमी जिला मुंगेली (छ.ग.)में मुख्यमंत्री गुणवत्ता शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की गुणवत्ता एवं स्तर जानने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार समाजिक अंकेक्षण का आयोजन किया गया इस अंकेक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन कर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना था।कार्यक्रम में टीम लीडर के रूप में श्रीमती प्रवीणा श्रीवास्तव व्याख्याता वाणिज्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरिया मैडम के द्वारा स्वयं विद्यार्थियों को अंग्रेजी का अध्यापन भी कराया गया l जिसका छात्र छात्राओं ने भूरी भूरी प्रशंसा की।अंकेक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं से भी प्रश्न पूछे गए जिनका उन्होंने संतोष जनक उत्तर दियाl इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच, शिक्षा समिति के अध्यक्ष, पालकगण,संकुल समन्वयक एवं विद्यालय के व्याख्याता उपस्थित रहे।
