,,,, राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया,,,

लोरमी,,,,,,
राजीव गाँधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी मे 24 सितम्बर को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ उल्लासपूर्ण वातावरण मे मनाया गया. कार्यक्रम के आरम्भ मे मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉ एन के ध्रुवे ने दीप प्रज्ज्वलित किया तदोपरांत राष्ट्रगान ,राजकीय गीत के सामूहिक गान के बाद तुलसी एवं भानुप्रिया के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । उद्बोधन की कड़ी में कार्यक्रम अधिकारी प्रो निधि सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस 24 सितंबर को मनाया जाता है, क्योंकि 24 सितंबर, 1969 को महात्मा गांधी के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एनएसएस की शुरुआत की गई थी। यह दिन स्वयंसेवकों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित करने हेतु मनाया जाता है। रासेयो के संयोजक डॉ एच एस राज ने कहा कि
रासेयो का नारा है “मैं नहीं, बल्कि आप” यह नारा निस्वार्थ सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और “स्वयं” से पहले समुदाय को प्राथमिकता देने के सिद्धांत पर जोर देता है.
यह नारा दर्शाता है कि एनएसएस स्वयंसेवक का पहला कर्तव्य समुदाय की सेवा करना है। डॉ नरेंद्र सलूजा ने दो लघु कथाओं के माध्यम से कहा कि एनएसएस सदस्यों में समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना होती है और वे एक बेहतर समुदाय बनाने के लिए काम करते हैं. और दूसरों के दृष्टिकोण की सराहना करने और उनके प्रति दयालुता दिखाने की आवश्यकता पर बल देता है. डॉ एन के ध्रुवे ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व का विकास करना है। इन गतिविधियों में आमतौर पर सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और पर्यावरणीय कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शामिल होती है, जिनका उद्देश्य समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालना होता है। इनके अलावा प्रो नितेश गढ़ेवाल,डॉ गंगा गुप्ता ने अपने विचार प्रस्तुत किए । इसके बाद सांस्कृतिक के तहत तुलसी एंड ग्रुप के द्वारा जसगीत,प्रियंका एंड ग्रुप के द्वारा महिला सशक्तिकरण,रानी कश्यप एंड ग्रुप के द्वारा भारतीय संस्कृति,ऊषा के द्वारा श्री राधारानी,रानी कश्यप एंड ग्रुप द्वारा ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित गीत नृत्य प्रस्तुत किया गया ।कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों को बी एवं सी प्रमाण पत्र प्राचार्य द्वारा प्रदान किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रो अमित केवट ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान पी पी लाठिया,प्रो हेमा आर टंडन,डॉ अर्चना भास्कर,प्रो महेन्द्र पात्रे, प्रो विवेक साहू, प्रो देवेंद्र जायसवाल,आर के श्रीवास्तव, एन आर जायसवाल,पूर्णेश जायसवाल,गंगाराम जायसवाल,डॉ सुषमा डहरिया,प्रो गुरुदेव निषाद,प्रो मनीष कश्यप,प्रो श्रेया श्रीवास्तव,अविनाश निर्मलकर, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, प्रतापभानु शर्मा, भागबली जायसवाल अविनाश साहू,मुकेश यादव,उमाशंकर राजपूत,नरेंद्र ध्रुव,सुबुद्धि यादव,जितेंद्र दुबे सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।
