More

    *फार्मासिस्ट परमेश्वर साहू ने जन्मदिन अवसर पर आनंद वृद्धाश्रम में आवश्यक सामग्री वितरण किया*

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली– श्रीराम मेडिकल निरजाम संचालक फार्मासिस्ट परमेश्वर साहू ने अपने 23 वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए अपने युवा साथियों के साथ आनंद वृद्धा आश्रम रामगढ़ पहुंचे। आनंद वृद्धा आश्रम में 16 वृद्ध जन हैं सभी को लड्डू, नमकीन, मिठाई एवं ठंड से सुरक्षा के लिए कपड़ा वितरण किया। वृद्धिजनों के साथ मिलकर परमेश्वर साहू ने केक काटकर आशीर्वाद लिया। परमेश्वर साहू ने कहा कि हर बार अपने जन्मदिन को रिश्तेदार, दोस्तो के साथ मिलकर मनाता हूं तो क्यों न इस बार वृद्धजनों के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया जाए ये सोचकर हम सभी युवा साथी रामगढ़ के आनंद वृद्धा आश्रम में पहुंचे वहां मुझे बुजुर्गों के साथ केक काटने एवं कुछ भेट कर आशीर्वाद लेने का अवसर मिला यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है और जीवन भर याद रहेगा। इस अवसर में फार्मासिस्ट परमेश्वर साहू,अजीत साहू, सेवकराम, नितिन सिंह ठाकुर, हेमंत साहू, पूरंजय साहू, लोककुमार साहू, दुर्गेश साहू, तरुण साहू उपस्थित रहे।

    Trending News

    Technology