एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन पंडरिया के सामुदायिक भवन में

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- स्वामी रामदेव बाबा के शिष्य नरेन्द्र देव के सानिध्य मे एक दिवसीय विशाल योग शिविर जनपद पंचायत के पास लोरमी रोड स्थित नगर के सामुदायिक भवन पंडरिया मे स्वामी रामदेव बाबा के सन्देश को आम जन तक पहुँचाने का आयोजन रखा गया है जिसमे सभी नगर वासियो को आमंत्रित किया गया जिसमे सुबह 5:30 से 7:30बजे तक योग प्राणायाम सूर्यनमस्कार सहित विभिन्न आसनों की सूक्ष्मता से बोध कराया जाएगा साथ ही महत्वपूर्ण अवसर पर अधिक से अधिक संख्या मे स्वास्थ्य लाभ लेने हेतु सभी को आमंत्रीत किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने पतंजलि एवं विविध संगठन के सभी कार्यकर्ता एवं नगर के विशिष्ट जन धनीराम शर्मा, ऋषि कुमार महरा, मिट्ठू दास गुप्ता, गजानंद कश्यप, रघुनन्दन गुप्ता, नंदकिशोर यादव, मुकेश ठाकुर, संजय पाठक, विजय चंदेल,दिनेश चंद्रवंशी, नकुल चंद्राकर, भागवत चंद्राकर, रोहित जायसवाल, आशुतोष चंद्रवंशी, परमेश्वर साहू, दीपक चंद्राकर, परदेशी पटेल का विशेष सहभागिता रहेगी।
—————————————-
