More

    *गिरौदपुरी धाम विकास के संबंध में आयोजित दो दिवसीय 23 एवं 24 अगस्त 2025 को राज्य स्तरीय सामाजिक बैठक का आयोजन गिरौदपुरी में किया गया । *

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिसमें सम्मिलित होने के लिए डॉ भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ के पदाधिकारीगण भी प्रवास पर गिरौदपुरी पहुंचे। जहां प्रथम दिवस रात्रि में बैठक संपन्न हुआ। बैठक में उपस्थित विभिन्न जिलों से उपस्थित वरिष्ठ समाज सेवी बुद्धि जीवी नागरिकों एवं संस्थागत प्रतिनिधियों द्वारा गिरौदपुरी विकास के संबंध में अपने अपने स्वतंत्र और महत्वपूर्ण सुझाव रखे गए। जिले एवं संस्थान की ओर से अध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर द्वारा महत्वपूर्ण विचार एवं सुझाव रखा गया। उन्होंने कहा कि गिरौदपुरी विकास प्राधिकरण का गठन हो, अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की तरह एरिना का निर्माण हो, मेला में दर्शनार्थियों के लिए जिले वार पार्किंग की व्यवस्था, बच्चों व युवाओं के लिए एडवेंचर पार्क, नारियल के छिलके से जूट रस्सी निर्माण उद्योग की स्थापना, मेला में आपात कालीन चिकित्सा टीम एवं सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सुरक्षा दस्ता की व्यवस्था होनी चाहिए।रात्रि विश्राम पश्चात द्वितीय दिवस प्रातः 8 बजे मुख्य मंदिर में गुरु बाबा घासीदास जी के चरण वंदन कर परिसर में ही ध्यान योग किया गया। 9 बजे स्वल्पाहार के बाद संस्थान की प्रबंध समिति की बैठक भी आयोजित की गई। तत्पश्चात धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब एवं गुरु सोमेश साहेब के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान मुख्य स्थलों में गुरु वंदना एवं आरती सुखचंद भास्कर द्वारा कराया गया।भ्रमण में मुख्य प्रवेश द्वार से गुरु गद्दी, चरण कुण्ड, अमृत कुण्ड, जोक नदी, महराजी, छाता पहाड़, पच कुण्डी आदि का दर्शन कर वापस विश्राम गृह पहुंचा गया। जहां दोपहर भोजन पश्चात समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान उपस्थित समाज के वरिष्ठ बुद्धि जीवी नागरिकों ने अपनी अपनी स्वेच्छा से गिरौदपुरी विकास के लिए 10 मिनट में ही लगभग 9.5 लाख रुपए देने के लिए सहमति दी । और अंत में गुरु बालदास साहेब द्वारा आशीर्वचन प्रदान किया गया।

    इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। जिसमें डॉ भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों एवं सदस्य व अध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर , सचिव एच आर भास्कर, उपाध्यक्ष एस पी कौशिक, कोषाध्यक्ष योगकुमार पाटले, कार्यकारिणी सदस्य शत्रुहन कांत, जगदीश कांत, राजेश दिवाकर, जितेन्द्र कुमार , रेखचंद कोशले , रेश दिवाकर , सुखचंद भास्कर, राजा सिंह मिरी, कुंजन सतनामी , जैत राम खांडे आदि को भी सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    Trending News

    Technology