जिला जेल के अंदर गौशाला के दीवाल को फोन कर जेल से फरार हो गए चारों आरोपी।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.08.2025 को जिला जेल में निरुद्ध विचार दिन बंदी १)राजा कंवर पिता टीकाराम कंवर उम्र 22 वर्ष निवासी- भूलसीडीह चौकी राजगमार थाना बालको नगर जिला कोरबा(२) दशहरा सिदार पिता प्रताप सिंह सिदार उम्र 19 वर्ष निवासी – पोड़ी बाहर नीचे मोहल्ला जिला कोरबा(३ )सरना सिंकू पिता शंकर सिंकू को उम्र 26 वर्ष निवासी- लालघाट मुंडा मोहल्ला बालको थाना बालको जिला कोरबा(४) चंद्रशेखर राठिया पिता सूरज प्रसाद राठिया उम्र 20 वर्ष निवासी- कमतरा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़। जो जिला जेल कोरबा में परिरुद्ध है। अभियुक्तगण दिनांक 02.08.2025 के समय लगभग तीन से चार बजे के मध्य जिला जेल के अंदर गौशाला के दीवार को फांदकर जेल से फरार हो गए हैं।आरोपीगणों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 466/ 2025 धारा 262 बी एन एस पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपीयो की पताशाजी की जा रही है,आरोपीगणों
की सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम नंबर कोरबा के मोबाइल नंबर 9479193399 एवं सिविल लाइन रामपुर प्रभारी 9479280226 व 7693913611 पर सूचित करे।
